
श्रीनगर न्यूज़ धमाका /// आतंकियों ने श्रीनगर के बोहर कदल इलाके में एक और घटना को अंजाम दे दिया है. आतंकियों की तरफ से चलाई गई गोली में एक आम नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने बांदीपुरा जिले के निवासी मोहम्मद इब्राहिम को बोहरी कदल में रात करीब आठ बजे गोली मार दी. उन्होंने बताया कि पास के महाराजगंज इलाके में सेल्समेन के तौर पर काम करने वाले खान को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल ले जाते वक्त ही उसकी मौत हो गई अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है. यह पिछले 24 घंटों में आतंकवादियों का दूसरा हमला है. रविवार शाम बटमालू इलाके में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी




