Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस एवं मोहरम पर्व को रहेगा जिले में शुष्क दिवस

राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व एवं 19 अगस्त 2021 को मोहरम पर्व के अवसर पर समस्त देशी मदिरा दुकान सीएस 2 एवं विदेशी मदिरा एफ.एल.1 तथा एफएल 7 सैनिक केन्टीन फुटकर दुकानों को बंद रखने तथा अवैध शराब बिक्री पर समुचित नियंत्रण रखने के लिए शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस संबध में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के अंतर्गत संचालित देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों को स्वतंत्रता दिवस एवं मोहरम पर्व के अवसर पर पूर्णत बंद किये जाने के लिए आदेशित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त दिवसों में शराब का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही उनके द्वारा आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश सबंधित विभाग के अधिकारियों का दिये गये हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!