दंतेवाडाछत्तीसगढ

दंतेवाड़ा : नक्सली इलाके में ना मोबाइल नेटवर्क ना पक्की सड़क, घायल युवक रात भर दर्द से तड़पता रहा

दंतेवाडा न्यूज़ धमाका /// कोंडासांवली के डोरेपारा में रहने वाला जोगा शुक्रवार की शाम सल्फी के पेड़ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिले के अंदरूनी इलाके में नक्सल इलाका और रात होने की वजह से किसी तरह की मदद नहीं मिली, जिससे घायल रात भर घर पर ही दर्द से तड़पता रहा। सुबह युवक को परिजन लगभग 6 किमी खाट में लादकर पैदल कोंडासांवली पहुंचे।

परिजन जब घायल को लेकर कोंडासांवली पहुंचे तो यहां CRPF 231 BN के जवानों ने सभी को कैंप के पास रुकवाया। जिसके बाद फैरान एंबुलेंस से संपर्क कर मौके पर बुलाया गया। कुआकोंडा से एम्बुलेंस कोंडासांवली पहुंची। EMT शालिनी राणा ने सबसे पहले ग्रामीण का प्राथमिक उपचार किया। फिर 108 के पायलट शिवेन्द्र यादव और जवानों की मदद से घायल को एंबुलेंस में बिठाया गया। जिसके बाद कुआकोंडा अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।

परिजनों ने बताया कि गांव तक पहुंचने पक्की सड़क नहीं है। साथ ही नेटवर्क नहीं होने से एंबुलेंस से भी संपर्क नहीं कर पाए। इसलिए इलाज के लिए खाट को ही अपनी एंबुलेंस बना लिए और अस्पताल के लिए निकल पड़े। कुछ दूरी तय करने के बाद जब थकते तो गांव के दूसरे ग्रामीण सहारा देते थे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!