रायपुरछत्तीसगढ

कुछ स्कूलों में अप्रशिक्षित शिक्षकों से पढ़ाई कराई,चार निजी स्कूलों के प्रबंधकों को दिया नोटिस

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- निजी स्कूलों की जांच में लगातार गड़बड़ियां उजागर हो रही हैं। लगातार तीसरे दिन सोमवार को जिला शिक्षा विभाग की टीम शहर के आठ स्कूलों में जांच करने के लिए पहुंची। टीम ने पाया कि कुछ स्कूलों में अप्रशिक्षित शिक्षकों से पढ़ाई कराई जा रही है। अभिभावकों से मनमानी फीस वसूलने से लेकर कुछ स्कूलों में विभागीय मान्यता को लेकर आवश्यक दस्तावेज तक नहीं हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर (डीईओ) ने चार निजी स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस दिया है।अब तक 40 निजी स्कूलों की जांच हो चुकी है, जिसमें से 17 को नोटिस जारी किया जा चुका है। सोमवार को निजी स्कूलों के निरीक्षणों में नवकार पब्लिक स्कूल में कुछ शिक्षक अप्रशिक्षित पाए गए एवं साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी।

अल्फा पब्लिक स्कूल में पेयजल व्यवस्था नहीं पाई गई। छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल टिकरापारा में शिक्षक की कमी पाई गई तथा मान्यता संबंधी एवं अन्य दस्तावेज निरीक्षण अधिकारियों का उपलब्ध नहीं कराया गया । इन सभी स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया है।

गौरतलब है कि स्कूलों की जांच के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से नौ दल गठित किए गए हैं। इधर, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल और निजी स्कूल संचालक 12 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे जांच के संबंध में अपना पक्ष रखने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात करेंगे। संगठन जांच के विरोध में नहीं है लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग के तौर तरीकों पर विरोध दर्ज कराएंगे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!