बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-अचानकमार टाइगर रिजर्व में 18 हाथियों का दल तीन समूह में बंट गया है। हालांकि दो कोर जोन में ही है। लेकिन लोरमी बफर क्षेत्र में नजर आ रहा है। आग व अन्य कारणों की वजह से यह दल अब आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत है। वनकर्मियों की हड़ताल की वजह से अब निगरानी भी नहीं हो पा रही है।
हाथियों का यह दल करीब ढाई महीने पहले मध्य प्रदेश की ओर से टाइगर रिजर्व में प्रवेश किया है। पहले लमनी रेंज और उसके छपरवा रेंज में पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वह डटे हुए थे। मंगलवार की सुबह यह दल तीन ग्रुप बंट गया। एक अचानकमार रेंज तो दूसरा छपरवा रेंज में जगह बदलकर जमा हुआ है। तीसरे दल को लोरमी बफर में देखा गया है। सबसे ज्यादा खतरा इसी दल से हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र लगा हुआ है। हालांकि छपरवा में हाथियों के दल को गांव के करीब देखा गया है।
इससे ग्रामीणों में दहशत है। यह दल किसी भी समय गांव पहुंचकर नुकसान कर सकता है। इसलिए फायर वाचर व श्रमिकों को निगरानी रखने के लिए कहा गया है। हालांकि अभी तक किसी तरह की घटना नहीं हुई है। पर अफसरों की चिंता बढ़ी हुई है, क्योंकि दल को खदेड़ना भी नहीं है। केवल निगरानी करनी है। मालूम हो कि शुरुआत में कुछ ग्रामीणों के मकान को भी ढहाए थे। इसके बाद दल शांत था।