
केंद्र की गलत नीतियों के कारण बेलगाम होती हुई महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जन जागरण अभियान पदयात्रा जिला मुख्यालय कोण्डागांव शहर में प्रातः 7 बजे से शुरू किया गया । कोडा गांव शहर के अभियान प्रभारी देवचंद मातलाम जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू की गई, जिसे वार्ड नंबर 1 महात्मा गांधी वार्ड से शुरू करके हर घर तक महंगाई के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। यात्रा में देवचंद मातलाम के साथ जिला अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सुखबाती मरकाम शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा महिला शहर अध्यक्ष तबस्सुम बानो वेदवती पोयाम, कपिल चोपड़ा, योगेंद्र पोयम राजेंद्र देवांगन रंजित गोटा तुला राम सुनिला कोराम श्रीमती हेमा देवांगन पति राम हीरा दीवान रूमेंद्र ईश्वर प्रसाद, ईशान ठाकुर गीतेश बघेल सकुर खान सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे
