
वही केंद्र द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने पर कहा कि किसानों की स्थिति को सुधारने के महाअभियान में देश में 3 कृषि कानून लाए गए थे । मकसद ये था कि देश के किसानों को खासकर छोटे किसानों को और ताकत मिले । उन्हें अपनी उपज की सही कीमत और उपज बेचने के लिए ज्यादा से ज्यादा विकल्प मिले । पहले भी कई सरकारों ने इस पर मंथन भी किया था । हमारी नीयत साफ थी, मकसद नेक था पर मंशानुरूप नतीजों पर पहुंच न सके किंतु भाजपा सर्वहारा की भलाई के लिए अच्छी प्रेरणा लिए जनसेवा को हमेशा तत्पर रहेगी
