रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर में बड़ा आदेश- इस सड़क पर बारात निकाली तो होगा FIR

रायपुर न्यूज़ धमाका ///राजधानी रायपुर में पुलिस ने VIP रोड में बारात निकालना बैन कर दिया है। इसे लेकर ट्रैफिक डिपार्टमेंट के ऑफिसर्स ने इस सड़क पर संचालित तमाम रेस्टोरेंट, होटल और मैरिज हॉल के संचालकों की एक बैठक ली। ये बैठक खुद ट्रैफिक DSP सतीश कुमार ठाकुर ने ली। तेलीबांधा के होटल क्लार्क इन में हुई इस अहम बैठक में पुलिस ने साफ तौर पर कह दिया है कि किसी भी सूरत में VIP रोड पर बारात निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। यदि किसी मैरिज हॉल में शादी का कोई फंक्शन होता है तो पुलिस को 3 दिन पहले इसकी खबर देनी होगी। सभी मैनेजर्स को ट्रैफिक व्यवस्था खराब न हो, इसे ध्यान में रखकर ही कोई इवेंट करने की हिदायत दी गई।

मैरिज हॉल में शादी का कोई फंक्शन होता है तो इन नियमों का पालन करना होगा।

• कार्यक्रम के आयोजन के दौरान गाड़ियों के एंट्री और एग्जिट का अलग-अलग गेट होगा।

• वैवाहिक कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग किसी भी सूरत में सड़क या सर्विस रोड पर नहीं की जा सकेगी।

• सड़क पर बारात नहीं निकाली जा सकेगी, मैरिज हॉल के अंदर ही सारे कार्यक्रम किए जाएंगे।

• एक मैरिज हॉल या फॉर्म में 1 दिन में सिर्फ एक ही कार्यक्रम हो सकेगा।

• मैरिज पैलेस के भीतर पार्किंग की व्यवस्था के लिए अलग से गार्ड तैनात किए जाएंगे।

• फॉर्म में आयोजित कार्यक्रम में आने वाले गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था अलग से हो तभी आयोजन होगा।

• इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!