बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

मंदिर परिसर में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// हिर्री थाना अंतर्गत मंदिर परिसर में सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची गांव के बाजार गई थी, तभी आरोपी युवक उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ अनाचार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाली बच्ची के माता-पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। बच्ची खेलते हुए बाजार तरफ चली गई थी। इस बीच बच्ची को गायब देखकर परिजन उसकी खोजबीन भी कर रहे थे। रात में वह घर आई, तब रोने लगी। उसने अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी।

एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय बच्ची दूसरी कक्षा में पढ़ती है। रविवार की शाम वह खेलते-खेलते गांव के बाहर लगने वाले बाजार पहुंच गई थी। यहां उसे गांव के ही युवक भोलाराम निषाद 22 साल ने देखा और उसे बहला कर अपने साथ ले गया। भोलाराम उसे मंदिर के पास सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया।

उसने इस घटना की जानकारी किसी और को नहीं देने की धमकी भी दी। युवक के चंगुल से छूटकर बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची। उसने अपनी मां को इसके बारे में बताया। परिजन रात में ही उसे लेकर थाना पहुंचे। थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने बच्ची से पूछताछ करने के बाद तत्काल आरोपी युवक भोलाराम की खोजबीन शुरू कर दी। वह घर से गायब था। उसकी तलाश कर पुलिस ने उसे गांव से ही पकड़ लिया। आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!