बिलासपुरछत्तीसगढ

अपनी मांगो को लेकर मितानिनों ने किया CMHO कार्यालय का घेराव

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// सोमवार को मितानिनों ने CMHO कार्यालय का घेराव कर दिया। CMHO ऑफिस का घेराव करने पहुंची मितानिनों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग करती रहीं। इस दौरान मितानिन ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गईं। करीब आधे घंटे के प्रदर्शन के बाद उन्होंने अफसरों को ज्ञापन सौंपा और मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।कोरोना में उन्हें 10 हजार रुपए देने की बात कही थी। जिसे अब तक नहीं दिया गया है। उनका आरोप है कि उन्हें कोरोना कॉल में मानदेय देने का वादा किया गया था। लेकिन, दो साल से मानदेय की राशि नहीं दी गई है।

मितानिनों ने बताया कि कोरोना काल में जहां लोग अपने घर में रह रहे थे, उस स्थिति में मितानिन अपनी जान जोखिम में डालकर घर घर सर्वे कर रहे थे। लेकिन, आज काम होने के बाद उन्हें ही अपने मेहनत की राशि से वंचित किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें अपमानित भी होना पड़ता था और लोग उन्हें अपने घरों से भगा देते थे।

फिर भी मितानिन इमानदारी से अपना काम करती रहीं।गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों की नियुक्ति की है। शुरुआत में उन्हें काम के हिसाब से पारिश्रमिक राशि देने की बात कही गई थी। यानि की प्रति महिलाओं की डिलवरी कराने पर पांच सौ रुपए दिया जाना था। इस पर मितानिन अपने-अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने में जुटे थे। जब कोरोना काल आया, तब उन्हें अफसरों ने 10 हजार रुपए मानदेय देने की बात कही थी। लेकिन, दो साल से प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है। वहीं मानदेय भी नहीं दिया गया है।

उन्होंने बताया किउन्हें NM परेशान करते हैं। NM का काम भी घर-घर जाना है। लेकिन, उनके द्वारा मितानिनों से ही काम कराया जाता है। उनसे एंड्रायड मोबाइल में काम करने, फोटोकॉपी कराने के निर्देश दिया जाता है। मितानिनों ने बताया कि उनके प्रेरक बेहतर काम कर रहे हैं। लिहाजा, NM को हटाकर प्रेरकों से काम लिया जाए।मितानिनो का कहना है सरकार गर्भवती महिलाओं का अस्पताल में प्रसव कराने को बढ़ावा दे रही है। वहीं, सरकारी अस्पताल के स्टॉफ उन्हें तरह-तरह से परेशान करते हैं। मितानिनों ने बताया कि अब उन्हें अपने बच्चों के पेट पालने के लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!