श्रीनगरदेश

जम्मू कश्मीर दौरे में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह सख्त -बढ़ते आतंकवाद और कट्‌टरता पर अफसरों से जवाब-तलब, लंबी मुठभेड़ों पर सवाल उठाए

शाह के आगमन पर श्रीनगर की लगभग सभी सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में तिरंगे झंडे लगाए गए हैं।

श्रीनगर न्यूज़ धमाका /// राजभवन में गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 रद्द होने के 25 महीने बाद यह शाह की पहली जम्मू-कश्मीर यात्रा है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गृहमंत्री का स्वागत किया। शाह यहां से सीधे जम्मू-कश्मीर CID के शहीद इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार के घर पहुंचे। उन्होंने परवेज को श्रद्धांजलि दी और उनके घरवालों से मुलाकात की।शाह ने बैठक में कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद और कट्‌टरता पर सुरक्षा एजेंसियों से जवाब मांगा। उन्होंने घाटी में लंबे तक चलने वाली मुठभेड़ पर भी सफाई मांगी।

बैठक में घाटी में लगातार हो रही आम नागरिकों की हत्या और सीमा पार से होने वाली घुसपैठ में बढ़ोतरी पर भी चर्चा हुई।शाह ने सोशल मीडिया पर कहा कि शहीद जवान परवेज अहमद के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुझे और पूरे देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है। उनके परिजनों से भेंट की और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी। शाह ने कहा है कि मोदी जी ने जो नए J&K की कल्पना की है, उसे साकार करने के लिए J&K पुलिस पूरी तन्मयता से कोशिश कर रही है।कश्मीर में पिछले कुछ दिनों के अंदर हुए आतंकी हमलों और गैर कश्मीरियों पर हमलों के बाद शाह का यह दौरा सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। शाह 3 दिन जम्मू-कश्मीर में कई अहम बैठकें करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!