बिलासपुरछत्तीसगढ

लड़की ने शादी से किया इन्कार तो नाराज युवक ने भाई पर हंसिया से किया हमला

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// सीपत क्षेत्र के गुड़ी निवासी ओमकार देवार कबाड़ी का काम करते हैं। बीते दिनों उनके पिता दिलीप और मां रिश्तेदारी में बलौदा बाजार गए। इस दौरान ओमकार अपने भाई बहनों के साथ घर में थे। शुक्रवार की शाम पांच बजे गांव के गब्बर, राजा और सुनील उनके घर आए। उन्होंने ओमकार को बताया कि उनकी बहन रिंकू को मोहल्ले का करण देवार पसंद करता है। वे रिंकू की शादी करण से कराना चाहते हैं। इस पर ओमकार ने अपने पिता के बाहर होने की जानकारी दी।शादी के मामले में अपनी बहन की पसंद को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान उनकी बहन रिंकू भी घर में ही थी। उसने करण से शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर तीनों युवकों ने मिलकर ओमकार से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर गब्बर ने हंसिया से ओमकार पर हमला कर दिया। मारपीट के बीच बहन रिंकू और भाई पिंटू ने किसी तरह बीच-बचाव किया। मारपीट के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!