ग्वालियरक्राइममध्यप्रदेश

MP : बच्चे के लिए कॉलगर्ल की बलि, तांत्रिक के पास ले जाते समय लाश बाइक से गिरी तो भागे

ग्वालियर न्यूज़ धमाका /// गुरुवार सुबह हजीरा के IIITM कॉलेज के पास मुरैना रोड पर महिला का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। गर्दन पर गला दबाने और कसने के निशान थे। महिला की पहचान आरती उर्फ लक्ष्मी मिश्रा (40) निवासी हजीरा के रूप में हुई थी। 12 साल पहले ही उसका पति से तलाक हो चुका था। पति ने तलाक की वजह उसका चाल-चलन ठीक न होना बताया था बच्चे की चाह में दंपती तांत्रिक के जाल में फंस गया और हत्या का ताना-बाना बुना। कॉलगर्ल की हत्या कर आरोपी बेटू की बहन मीरा राजावत और उसका बॉयफ्रेंड नीरज परमार लाश तांत्रिक के पास ले जा रहे थे, पर लाश बाइक से गिर गई।

इसके बाद दोनों लाश को छोड़कर भाग गए थे।बच्चे के लिए कालगर्ल की बलि देने का मामला सामने आया है। यहां शादी के 18 साल बाद भी बच्चे न होने पर आरोपी बेटू भदौरिया ने बहन और उसके बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक तांत्रिक के इशारे पर कॉलगर्ल की हत्या की थी। मर्डर का आइडिया मर्डर-2 मूवी से मिला था।वारदात को अंजाम देते समय आरोपियों ने सोचा कि कॉलगर्ल को बुलाकर उसकी बलि दे देंगे। कोई पूछताछ भी नहीं करेगा और पुलिस कुछ दिन जांच करने के बाद भूल जाएगी, लेकिन कॉलगर्ल की कॉल डिटेल और CCTV फुटेज ने मर्डर मिस्ट्री को सुलझा दिया।पुलिस ने दंपती, मीरा राजावत और उसके बॉयफ्रेंड नीरज परमार के अलावा तांत्रिक गिरवर यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना का मास्टरमाइंड नीरज परमार है। उसने और बेटू ने मिलकर कॉलगर्ल की हत्या की। तांत्रिक ने शरद पूर्णिमा पर बलि देने का कहा था।महिला के कुछ समय से किसी ऑटो ड्राइवर के साथ लिव इन में रहने का भी पता लगा। पुलिस जांच कर रही थी कि उसके कॉल डिटेल से कई राज खुल गए। पता लगा कि वह एक कॉलगर्ल थी। इसके बाद पुलिस ने जांच इस एंगल पर मोड़ा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!