कांकेरछत्तीसगढ

कांकेर : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाइवा चालक की हुई मौत

कांकेर न्यूज़ धमाका /// जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाइवा चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चालक गिट्टी डंप करने के बाद हाइवा की ट्रॉली को नीचे करना भूल गया था और आगे बढ़ाता गया। जिससे कुछ दूरी पर जाकर ट्रॉली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई थी। जिससे पूरी हाइवा में करंट फैल गया था। करंट लगने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दड़वी साल्हेभाट में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसी सड़क निर्माण काम में रविवार को हाइवा 19 BH 6844 से चालक दीपक सरकार गिट्टी डंप कर रहा था। बताया जा रहा है कि कच्ची सड़क में गिट्टी डंप करने के बाद कुछ दूरी पर जाने से हाइवा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई थी। जिससे पूरी हाइवा में करंट फैल गया था। करंट लगते ही चालक हाइवा से बाहर की तरफ फेंका गया और उसकी मौत हो गई।

ALSO READ : MP : कुत्ते को बचाने के चक्कर में मुर्गियों से भरा पिकअप पलटा, लूटने मची लोगों की भीड़

आप-पास में मौजूद लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। बिजली विभाग ने फौरन उस इलाके की लाइन को बंद करवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल लाया है। जहां पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।छत्तीसगढ़: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाइवा चालक की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची |

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!