बड़वानीमध्यप्रदेश

MP : कुत्ते को बचाने के चक्कर में मुर्गियों से भरा पिकअप पलटा, लूटने मची लोगों की भीड़

बड़वानी न्यूज़ धमाका /// कुत्ते को बचाने के चक्कर में नेशनल हाइवे पर जब पिकअप वाहन पलट गया, तो जिंदा मुर्गियों को लूटने के लिए लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. अपनी दावत के लिए मुर्गे लूटने के लिए लोग सड़क पर पहुंच गए. कोई बाइक पर, तो कोई पैदल ही मर्गियों को लेकर भागने लगा. 

ALSO READ : तमिलनाडु के 43 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ा , 6 नौकाएं को भी जब्त किये

दरअसल पूरा मामला नेशनल हाईवे क्रमांक-3 के बिजासन चौकी क्षेत्र के जमजिया का है, जहां मुर्गियों से भरा तेज रफ्तार पिकअप वाहन कुत्ते को बचाने के चलते पलट गया. पिकअप ड्राइवर मोहम्मद जिलानी ने बताया कि वो महाराष्ट्र से मुर्गियां भरकर बड़वानी अपने पोल्ट्री फार्म जा रहा था, तभी अचानक एक कुत्ता सामने आ गया. जिसे बचाने के चलते जामनिया में पिकअप पलट गया.

जैसे ही मुर्गियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, लोगों में मुर्गियों को लूटने की होड़ मच गई. वाहन में करीब 500 से ज्यादा मुर्गियां भरी थी. देखते ही देखते जिसको जैसे मुर्गी मिली, वैसे लूट कर ले भागे. ड्राइवर का कहना है कि उसने लोगों को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन लोग नहीं माने. वहीं घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर बिजासन चौकी भी है, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर लेट में पहुंची.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!