भोपाल

मध्यप्रदेश में ‘मेघदूत योजना’ लागू: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा 5 हजार रुपए इनाम और प्रमाण पत्र

भोपाल न्यूज़ धमाका // मध्यप्रदेश में ‘मेघदूत योजना’ लागू कर दी गई है. मेघदूत योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को 5 हजार पुरस्कार दिया जाएगा. उन पर किसी भी तरह की पुलिसिया कार्रवाई नहीं की जाएगी. अब इस योजना से लोग मदद के लिए आगे आएंगे और कोई सवाल-जवाब भी नहीं किया जाएगा.

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को जो गोल्डन समय में अस्पताल ले जाएगा, उसे 5 हज़ार का पुरुस्कार दिया जाएगा. यह पुरुस्कार मेघदूत योजना के तहत मिलेगा. उन्होंने कहा कि जो लोग डरते थे कि पुलिस की कार्रवाई होगी. पुलिस केस होगा, लेकिन इस तरह का कुछ नहीं होगा. अब सहायता करने पर 5 हज़ार इनाम दिए जाएंगे.

‘मेघदूत योजना’ के तहत वह व्यक्ति पात्र होगा, जिसने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को घंटे भर के भीतर इलाज के लिए ले जाएगा. यह योजना सहयोग करने वाले व्यक्ति को कानूनी सुरक्षा प्रदान करती है, जो घायल, बीमार, आपदा में या अक्षम की सहायता करता है. ‘मेघदूत योजना’ के निर्माण का उद्देश्य आम जनता को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र के माध्यम से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए प्रोत्साहित करना है. उसकी मानसिक स्थिति को बनाए रखना है. अन्य लोगों को सहयोग के लिए प्रेरित करना है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!