भोपालमध्यप्रदेश

MP : महिला को काम दिलाने के बहाने महिला को राजस्थान में बेचा, दो महीने तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म ,पुलिस ने कराया मुक्त

भोपाल न्यूज़ धमाका /// महिला को काम दिलाने के बहाने एक शख्स राजस्थान ले गया और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद महिला को किसी दूसरे व्यक्ति को 80 हजार रुपए में बेच दिया।

ALSO READ : मैनपाट में जमी बर्फ की परत, न्यूनतम तापमान पांच डिग्री की गिरावट

पीडि़ता महिला की बहन की रिपोर्ट पर एमपी पुलिस ने महिला को राजस्थान के एक गांव से आरोपी के चंगुल से मुक्त काराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
का मामला

जानकारी के अनुसार मजबूत सिंह नाम के शख्स ने मजदूर महिला को शादी समारोह में काम दिलाने के नाम पर राजस्थान के एक गांव ले गया था। वहां पर उसे 80 हजार रुपए में किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। उस व्यक्ति ने महिला को बंधक बनाकर लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहा है।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने महिला को लगभग दो महीने तक बंधक बनाकर रखा था। पीडित महिला ने किसी तरह अपनी बहन को दुष्कर्म और बंधक बनाने की जानकारी पहुंचाई। इसके बाद पीडिता की छोटी बहन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

भोपाल पुलिस ने राजस्थान की स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के गांव पहुंची। पीडिता की बहन के बताए ठिकाने पर पुलिस पहुंची तो कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो महिला कमरे के भीतर कैद थी। पुलिस ने बंधक महिला को छुड़ा लाया। मौके पर एक भी आरोपी नहीं मिला।

इस मामले की जांच टीलाजमालपुरा पुलिस कर रही है। दोनों राज्य की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। राजस्थान पुलिस बंद कमरे के मकान मालिक के संबंध में गांव के कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं एमपी पुलिस भोपाल से महिला को राजस्थान ले जाने वाले आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!