धमतरीछत्तीसगढ

स्कूलों में ‘हरेली’ त्यौहार 28 को किया जाएगा,’गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन

धमतरी,न्यूज़ धमाका :- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधिता, गौरवशाली लोक परम्पराओं को संरक्षित और सवंर्धित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि संस्कृति पर आधारित प्रदेश का पहला त्यौहार ‘हरेली’ को राज्य सहित जिले में भी प्रमुखता से मनाने के उद्देश्य से स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों के साथ ही ‘गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन 28 जुलाई को किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.रजनी नेल्सन से मिली जानकारी के मुताबिक शासन के निर्देशानुसार जिले के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल सहित आश्रम-छात्रावासों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति, स्थानीय कला एवं संगीत मंडलियों की सहायता से ‘हरेली’ त्यौहार का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान विद्यार्थियों के बीच ‘गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ आयोजित की जाएगी। साथ ही पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों में फलदार और छायादार पौधों का रोपण भी किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!