छतीसगढ़रायपुर

CG में राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी: 1 से 7 जून तक ‘चावल उत्सव’, मिलेगा तीन माह का राशन एक साथ

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को राहत देते हुए 1 जून से 7 जून 2025 तक ‘चावल उत्सव’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान हितग्राहियों को जून, जुलाई और अगस्त महीने का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा।

उचित मूल्य दुकानों में तेज़ी से भंडारण जारी

राज्य की 13,928 उचित मूल्य दुकानों को पहले ही चावल का आवंटन कर दिया गया है और वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए भंडारण का कार्य तेजी से जारी है। चावल वितरण स्थानीय निगरानी समितियों की उपस्थिति में किया जाएगा और ई-पॉस मशीन से बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही लाभार्थियों को चावल मिलेगा।

सूचना का व्यापक प्रचार और पारदर्शिता पर जोर

राज्य खाद्य विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि ‘चावल उत्सव’ की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए। दुकानों पर वितरण की पूरी सूचना प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और हर जरूरतमंद तक राशन पहुंच सके।

दुर्गम इलाकों के लिए विशेष तैयारी

मानसून को देखते हुए, उन 249 दुकानों के लिए विशेष योजना बनाई गई है जो वर्षा ऋतु में दुर्गम हो जाती हैं। इन दुकानों में जून माह में ही अग्रिम चावल भंडारण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वर्षा के दौरान भी राशन वितरण अविरत रह सके।

खाद्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टरों, खाद्य अधिकारियों और नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधकों के साथ तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हर लाभार्थी को चावल के साथ पावती रसीद देना अनिवार्य होगा।

बैठक में निगम की प्रबंध संचालक किरण कौशल और खाद्य विभाग के संचालक रमेश शर्मा, सहित सभी जिलों के खाद्य नियंत्रक, जिला अधिकारी और निगम प्रबंधक शामिल रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!