रायपुर

आज से अमित जोगी का10 दिन तक एकांतवास में रहेंगे

रायपुर न्यूज़ जनता कांग्रेस जोगी जे सी सी जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज से 10 दिन के एकांतवास में चले गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी कुछ दिन पहले ही दे दी थी। उन्होंने बताया था वे 10 दिनों तक न किसी से मिलेंगे और न बात करेंगे। राजनीति, रोमांच, समाचार, रिश्तों और परिवार से भी दूर रहेंगे।इसको लेकर उनकी पत्नी और जेसीसीजे नेता ऋचा जोगी ने भी एक बयान दिया है। ऋचा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मुझे ये बताते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि अमित जोगी 10 दिनों के लिए विपश्यना की अनुभूति करेंगे। मैं आप सब से निवेदन करती हूं कि आप सभी उन्हें आर्शीवाद दें। उन्होंने आगे लिखा है कि ईश्वर करे कि उनकी इस शांति यात्रा में कोई विघ्न न आए और वे एक आनंदित अनुभव के साथ वापस आएं। 30 सितंबर को लोगों से मिलेंगे अमित ने इस बात की जानकारी दो दिन पहले फेसबुक के माध्यम से दी थी। तब उन्होंने बताया था कि 19 सितंबर को ‘विपश्यना’ सीखने जा रहे हैं। 20 से 29 सितंबर तक वह संसार- रिश्ते, राजनीति, रोमांच से पूरी तरह अनभिज्ञ रहेंगे। दुनिया इधर की उधर हो जाए लेकिन उनका मोबाइल पूरी तरह बंद रहेगा। उन्हें न तो साहित्य, न संगीत और न ही समाचार की किसी भी प्रकार की जानकारी रहेगी और पूरी तरह मौन धारण करेंगे। इस दौरान इमरजेंसी में दुर्ग स्थित विपश्यना केंद्र के रजिस्ट्रार का नंबर देकर उनसे संपर्क करने की बात कही थी। 30 सितंबर को वह लोगों से मिलेंगे। उन्होंने कहा था कि उन्हें आश्वस्त किया गया है कि अपने जीवन के 44 सालों में एकत्रित तमाम मानसिक और भावनात्मक अड़चनों, उलझनों, तनावों को नियंत्रित और काबू करने का विपश्यना से उत्तम अन्य कोई दूसरा उपाय नहीं है।राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल भी विपश्यना कर चुके हैं अमित जोगी से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी विपश्यना में ध्यान लगा चुके हैं। जे सी सी जे अध्यक्ष ने बताया था कि विपश्यना के तथ्य की पुष्टि व्यक्तिगत तौर पर फरवरी 2016 में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, 2020 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, 2021 में उनके पारिवारिक मित्र दिल्ली के डॉक्टर जयंत प्रसाद और उनके गृह-ग्राम पेंड्रा के सपन खत्री अपने-अपने अनुभव के आधार पर कर चुके हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!