छतीसगढ़बिलासपुर

देह व्यापार में लिप्त पांच महिलाएं पकड़ी गईं; घर में घुसकर दिव्यांग किशोरी से छेड़खानी

बिलासपुर न्यूज धमाका – शहर के शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्होर गार्डन के पास देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं ने अपना ठिकाना बना लिया था। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थी। सोमवार की सुबह महिला थाने की टीम ने तीनों जगह पर पहुंचकर पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। महिला थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि शहर के शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्हेर गार्डन के आसपास अवैध गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के सक्रिय रहने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

पूर्व महिलाओं का थाने लाकर कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही उन्हें अवैध गतिविधियों से दूर रहने हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी महिलाओं की हरकत में कोई सुधार नहीं आया। सोमवार की सुबह पुलिस की टीम ने शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्हेर गार्डन के पास दबिश देकर पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

छोटी बहन पहुंची, तो भागा युवक

वहीं, एक अन्य मामले में रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली दिव्यांग किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उससे मारपीट की। इस बीच किशोरी की छोटी बहन आ गई। उसे देख युवक भाग निकला। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रतनपुर क्षेत्र में रहने वाले किसान ने अपनी दिव्यांग बेटी से छेड़खानी की शिकायत की है। किसान ने बताया कि शनिवार की रात वह काम से पास के गांव चले गए। दूसरे दिन सुबह उनकी पत्नी काम करने के लिए खेत पर चली गई। घर पर उनकी दिव्यांग बेटी और छोटी बेटी घर पर थी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

शाम को उनकी छोटी बेटी सब्जी लेने के लिए बाजार चली गई। इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए गांव में रहने वाले एक व्यक्ति का दामाद उनके घर पर घुस आया। उसने दिव्यांग बेटी से छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े उतारने की कोशिश की।

बेटी ने जब शोर मचाया, तो युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इधर, बहन का शोर सुनकर किसान की छोटी बेटी भी घर पहुंच गई। उसे देखते ही आरोपित भाग निकला। मारपीट से किशोरी के चेहरे में चोटें आई हैं। किसान की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। इस बीच आरोपित गांव से फरार हो गया है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!