छतीसगढ़धमतरी

अनियंत्रित होकर पलटी मेटाडोर : साप्ताहिक बाजार जा रहे 10 व्यापारी घायल हो गए 

नगरी-सिहावा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के धमतरी में मेटाडोर पलटने से 10 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद सभी घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया।  जहां पर उनका इलाज जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को धमतरी रेफर कर दिया गया है। वाहन सवार सभी लोग व्यवसायी थे जो नगरी-सिहावा के रानीगांव सांकरा से गरियाबंद के भूतबेड़ा गांव के साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार नगरी-सिहावा के व्यापारी साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सोंधूर रोड में लीलांज गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार कुल 10 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को धमतरी रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल हुलेश साहू को सिर पर गंभीर चोट लगी है। वहीं योगिता साहू सरंगपुरी निवासी को अंदरूनी चोट लगने के कारण धमतरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बाजार जा रहे थे वाहन सवार सभी व्यापारी 

नगरी- नगरी विकास खंड के रानीगांव सांकरा खमरिया अन्य गांव के किराना व्यापारी हॉट बाजार भूतबेड़ा गांव के साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल को साइड देने के चक्कर में सोंदूर रोड में लीलांज नदी के पास वाहन अनियंत्रित होने से पलट गई।  हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मेचका थाना पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। 

ये हुए हैं घायल 

जिसमे मेटाडोर का चालक केशव साहू, घायल का नाम नीराबाई निषाद, सोनी बाई निषाद, देवेंद्र साहू, राम साहू, लकी साहू, अभिजीत, हुलेश साहू , योगिता साहू, पुष्प कुमार साहू, अरुण साहू, हुलेश साहू घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं दो गंभीर रूप से घायल लोगों को धमतरी रेफर कर दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!