रायपुरछत्तीसगढ

किसान नेता व कृषि विभाग जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने निःशुल्क एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का पूजा पाठ कर के किया शुभारंभ

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:-तिल्दा नेवरा के समीपवर्ती गौरव ग्रामपंचायत-बोईरझिटी में पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा निःशुल्क एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन गौठान परिसर में किया गया जिसमे बांझपन डिवर्मिंग उपचार,जू किलनी छिड़काव, गर्भगृह परीक्षण,टीकाकरण, दवाई वितरण आदि का कार्य हुआ लगभग 05 गावो से 259 पशुओं का निःशुल्क ईलाज हुआ,

इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में रायपुर जिलापंचायत कृषि विभाग के सभापती राजू शर्मा अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी संदीप वर्मा पवन मिश्रा उपसरपंच उमेंद्र सिरमौर अध्यक्षता सरपंच धनेश्वरी चित्रसेन बंजारे का रहा कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पूजापाठ करके शहीदे आजम भगतसिंह जी को उनके जन्मजयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर विधिवत शुरुआत किया गया।

इस पावन अवसर पर राजू शर्मा द्वारा भगतसिंह जी के द्वारा दिये गए आजादी के जयघोष इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ उद्बोधन का शुरुआत हुआ उन्होंने जिलापंचायत रायपुर कृषि विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के चलाए जा रहे जनहित के योजनाओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराकर उसका अधिक से अधिक लोगो को लाभ लेना कि अपील कर ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर ऐसे निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशु धन के प्रति लोगो को जगाने की भी अपील कर गौ माता को भारतीय संस्कृति की धरोहर व हम सबकी माँ बताते हुवे गौ माता के प्रति उदासीनता छोड़कर सेवा व श्रद्धाभाव की जागृति पर जोर दिया साथ ही साथ गौठान का निरक्षण कर महिला समूहों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से अवगत कराकर हर संभव मदद की बात कही उन्होंने गौ माता की सेवा से जन्मजन्मांतर के पापों की कट जाने की बात कही वही संदीप वर्मा ने पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों से अपील कर गौ माता को पशु न कहकर सम्मान पूर्व गौ माता ही कहने की अपील कर भविष्य इस विषय के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की बात कही ताकि विभाग में गौ माता को पशु न मानकर गौ माता ही माना जाएं इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ:आर.एस. वर्मा(VAS),शैलेंद्र टंडन(AVFO),लीना चंद्राकर,मनीषा साहू,आकाश वर्मा(ATT),अशोक कश्यप गिरवर वर्मा,देवेंद्र साहू,राजनारायण यादव,पशु सखी सिमता जांगड़े,महिला समूह से तनुजा,चंद्रकला सोनी,पंचायत सचिव सरसस्वती वर्मा,कोटवार पुरुषोत्तम मनहरे,जगदीश जांगड़े,माधो जांगड़े,सुरेंद्र वर्मा,उमाशंकर वर्मा,गंगा यदु,शत्रोहन यदु,संतराम यदु,दिलीप बंजारे फनी बंजारे,भुनवा यदु,आदि लोग उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!