रायपुरछत्तीसगढ

हर तीन महीने में अपने प्रोजेक्ट की प्रगति की रिपोर्ट रेरा के पोर्टल में देनी होगी,शिकायतों में अन्‍य जिलों से रायपुर शहर आगे

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्‍तीसगढ़ रेरा प्राधिकरण के पास आने वाली शिकायतों में रायपुर अव्वल नंबर है। कि रेरा प्राधिकरण ने अभी तक जीतने भी मामले निपटाए है, उनमें से 55 फीसद से अधिक शिकायते रायपुर की है। जानकारी के अनुसार रेरा प्राधिकरण में अभी तक रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट्स 1372, रजिस्टर्ड प्रमोटर्स 1,011, रजिस्टर्ड एजेंट 644 और 1,421 शिकायतों का निराकरण हुआ है।

रेरा कि उपभोक्ताओं को ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट में खरीदारी नहीं करनी चाहिए,जो रेरा में रजिस्टर्ड न हो। अब बिल्डरों द्वारा भी इसे देखते हुए रेरा में प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड किए जा रहे है। इसके साथ ही बिल्डरों को हर तीन महीने में अपने प्रोजेक्ट की प्रगति की रिपोर्ट रेरा के पोर्टल में देनी है। पोर्टल में रिपोर्ट न देने वाले कारोबारियों को भी लगातार नोटिस भिजवाई जा रही है। बता दें कि रेरा बिल्‍डरों और उनके ग्राहकों की बीच होने वाली समस्‍याओं के निराकरण के लिए बनाई है।

समय पर मकान न देने की शिकायतें ज्यादारेरा के पास आने वाली शिकायतों में समय पर मकान देने की शिकायत ज्यादा है। इसके साथ ही ब्रोशर में दिखाई जाने वाली सुविधाएं भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उपभोक्ता भी अब इन सारी चीजों के प्रति जागरुक हो गए है और रेरा प्राधिकरण में शिकायतें कर रहे है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!