धमतरीछत्तीसगढ

धमतरी जिले के सेमरा सी आज होलिका दहन,कल उड़ेगे गुलाल,एक हफ्ते पहले धूम-धाम मनाते है होली का पर्व

धमतरी/सेमरा सी न्यूज़ धमाका :- देश में 18 मार्च को होली की धूम रहेगी। पूरा देश रंगों से सराबोर रहेगा। लेकिन धमतरी जिले के सेमरा सी गांव में हर बार की तरह इस बार भी होली का पर्व एक हफ्ते पहले ही मना लिया जाएगा। यहां 12 मार्च को होलिका दहन होगा तो वहीं उसके दूसरे दिन यानी 13 मार्च को रंग-गुलाल उड़ाया जाएगा। एक सप्ताह पहले होली मनाने के कारण यहां दूर-दूर से लोग होली का आनंद उठाने के लिए पहुंचते हैं। वहीं, गांव के लोग जो दूसरी जगहों पर और इस अनोखी परंपरा के कारण यह गांव पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहता है।

दिवाली, हरेली, पोला भी एक सप्ताह पहले

ऐसा नहीं कि यहां होली ही एक सप्ताह पहले मनाई जाती है बल्कि दिवाली, हरेली और पोला त्‍योहार भी निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पहले ही मना ली जाती है। यहां के बुजुर्गों का कहना है कि इस तरह की परंपरा कब से चली आ रही है उन्हें भी नहीं पता है, मगर पुरखों द्वारा चलाई जा रही इस परंपरा का वे लोग निर्वहन कर रहे हैं।

ऐसी है लोगों की मान्यता

यहां के ग्रामीण बताते हैं कि वे लोग आराध्य देव के रूप में सिरदार देव की पूजा-अर्चना करते हैं। बरसों पहले गांव के बैगा को स्वपन आया था कि हरेली, पोला, दिवाली और होली को निर्धारित तिथि में न मनाकर कुछ दिन पहले मनाए, जिससे गांव में शांति बनी रहेगी, लेकिन उस बैगा ने इस पर ध्यान नहीं दिया और जैसे इन त्यौहारों को मनाते थे, वैसे ही ही मनाने लगे। लेकिन इसके बाद गांव में अनहोनी की घटनाएं घटने लगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!