रायपुरछत्तीसगढ

एनीमिया के मरीजों की संख्या में भले ही हो रहा इजाफा,पिछले तीन साल में जांच के किट खरीदी में एक बार फिर टेंडर को किया निरस्त

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ में एनीमिया के मरीजों की संख्या में भले ही इजाफा हो रहा हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसे रोकने के लिए गंभीर नहीं है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन (सीजीएमएससी) ने एनीमिया की जांच के लिए खरीदी जाने वाली किट (हीमोग्लोबीन मीटर) का एक बार फिर टेंडर निरस्त कर दिया है।

पिछले तीन साल में सीजीएमएससी ने किट की खरीदी नहीं की है।अब सीजीएमएससी के डायरेक्टर और विधायक डा विनय जायसवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर चिंता जताई है। डा. जायसवाल ने कहा कि किट की खरीदी के लिए टेंडर की प्रक्रिया को बार-बार लटकाया जा रहा है। तीन बार टेंडर निरस्त होने के कारण प्रदेश के अस्पतालों में किट की सप्लाई नहीं हो पा रही है।

दरसअल, चौथे फैमिली हेल्थ सर्वे में जहां प्रदेश में छह से 59 माह के बच्चों में केवल 41.6 प्रतिशत एनीमिया था। वहीं 2019-21 के बीच हुए सर्वे में यह बढ़कर 67 प्रतिशत पर आ गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!