रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़:-भाजपा विधायकों ने पूछा-दो सीट कितने की पड़ी सीएम बघेल ने कहा जितने की पंजाब में आपको पड़ी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- विधानसभा में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर शुक्रवार को भी नोकझोंक होती रही। भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया कि उत्तर प्रदेश में दो सीट कितने की पड़ी। इस पर बघेल ने मुस्कुराते हुए कहा कि जितने की आपको पंजाब में पड़ी।

उत्तर प्रदेश में छत्तीसगढ़ माडल फेल होने और कांग्रेस के केवल दो ही सीट जीतने को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर सहित भाजपा के विधायक चुटकी ले रहे थे। इस पर बघेल ने कहा कि हमने जनता का जनादेश स्वीकार किया है। हमने उत्तर प्रदेश में प्रयास किया, लेकिन जनता ने स्वीकार नहीं किया। बघेल ने कहा कि लेकिन हम प्रयास करेंगे।

छत्तीसगढ़ में भी 15 साल भाजपा की सरकार थी, हमने प्रयास किया और आज भाजपा सदन में दो लाइन में सिमट गई। हम प्रयास करते रहेंगे। भाजपा के शिवरतन शर्मा ने बघेल को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद कांग्रेस में आपका कद और बढ़ गया है। हम कामना करते हैं कि आप गुजरात के विधानसभा चुनाव में भी प्रभारी बनें। इस पर बघेल ने कहा कि गुजरात में हमारा पूरा संगठन काम कर रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!