रायपुरछत्तीसगढ

सिंधिया ने कहा:- अपने घर के आसपास में सफाई करुंगा, अपने-अपने के घर आसपास करें सफाई

ग्वालियर,न्यूज़ धमाका :- स्वच्छ रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने घर सिंध विहार कालोनी में पहुंचे तो स्वयं ही झाडू लगाना शुरु कर दिया। इसी दौरान आसपास कालोनी की महिलाएं आ गई और सिंधिया से झाडू लेकर सफाई करने का कहने लगे। लेकिन सिंधिया ने कहा कि वे अपने अपने घर व आसपास सफाई करें। अपने घर के आसपास में सफाई करुंगा। सिंधिया ने अपने घर के पास करीब आधे घंटे तक सफाई की। इस दौरान उन्होंने घर के आसपास झाडू लगाकर धूल रहित कर दिया।

शनिवार को स्वच्छ रैली का आयोजन था। रैली को हरी झंडी दिखाकर सभी जिम्मेदारों को उनके उनके वार्डों में रवाना किया। इसके बाद वे अपने वार्ड में अपनी कालोनी में आए। उन्हाेंने अपने घर के पास झाडू लगाना शुरू कर दिया। तकरीबन आधा घंटे तक उन्होंने घर के आसपास झाडू लगाई। इसी दौरान मोहल्ले की महिलाएं आ गई और कहा कि महाराज आप झाडू नहीं लगाएं। हम सफाई कर देते हैं। ऐसे में सिंधिया ने कहा कि आपकी जिम्मेदारी अपने अपने घर व आसपास की सफाई करें। मैं अपने घर व आसपास की सफाई करुंगा। हालांकि महिलाओं ने सिंधिया से झाडू लेने का प्रयास किया। लेकिन सिंधिया ने नहीं दी। इसके बाद सभी महिलाएं अपने अपने घर चली गई और सफाई शुरू कर दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!