रायपुरछत्तीसगढ

गृहमंत्री ताम्र्धवज साहू : वादा पूरा करने के बाद भी आन्दोलन कर रहे बस्तर के पुलिस परिवार और ज्यादा की मांग

रायपुर न्यूज़ धमाका /// पुलिस विभाग में पदस्थ जवानों के परिजन पुलिस मुख्यालय और मंत्रालयों का घेराव करने निकले। इस दौरान पुलिस के जवानों के परिजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय को घेरने की बात कही थी। लेकिन पुलिस ने इन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया और सप्रे शाला मैदान में लाकर इन्हें बंद कर दिया। इस मामले के बाद ग्रह मंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है की, पुलिस परिवार के लिए जितने भी वादे और दावे किए गए थे, उनको लेकर बैठक हो चुकी है। कई नियम लागू भी हो चुके हैं। कुछ आंशिक नियम बचे होंगे तो वह भी जल्द लागू हो जाएंगे।

घेराव की बात पर गृह मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने घेराव किया है, वह बस्तर और कांकेर के तरफ के लोग हैं। जो अपनी मांगों को लेकर घेराव करने निकले थे। उनकी मांग है कि बस्तर में सहायक आरक्षक, जो पहले एसपीओ हुआ करते थे, उन्हें जिन्हें समय के साथ पदोन्नति भी दी गई अब एसपीओ की डिमांड है कि इन्हें आरक्षक बनाए जाए। इसी को लेकर इनका प्रदर्शन हो रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!