भिलाईछत्तीसगढ

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत , हुए शरीर के कई टुकड़े

भिलाई न्यूज़ धमाका /// बुजुर्ग महिला द्वारा रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। मृत महिला को पहचान नहीं हो सकी है।

छावनी थाना पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। 65 वर्षीय महिला रेलवे ट्रैक को पोल नम्बर 857/32-34 के पास से पार कर रही थी। उसने पटरी पार करते समय इधर-उधर नहीं देखा। जैसे ही वह पटरी पार करने लगी, डाउन लाइन से ट्रेन आ गई और उसे अपनी चपेट में ले लिया। महिला के शव को लाल बहादुर शास्त्री सरकारी हॉस्पिटल सुपेला में रखवाया गया है। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। महिला के दोनों हाथों में गोदना के निशान हैं। पुलिस परिजनों की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!