दिल्लीदेश

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना को दी मात कहा : करोना से ठीक होकर मैं वापिस आपकी सेवा में हाज़िर हूँ

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। लेकिन अब वह पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद दी। केजरीवाल ने कहा कि वह एक बार फिर जनता की सेवा के लिए काम पर लौट रहे है।

सीएम केजरीवाल ने रविवार को अपने ट्वीट में लिखा कोरोना से ठीक होकर मैं वापिस आपकी सेवा में हाजिर हूं। दरअसल, पांच दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना की चपेट में आए थे और उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

उन्होंने ट्विटर से इस बात की जानकारी देते हुए घर में ही खुद को आइसोलेट कर लिया था। पांच दिन पहले दून में आयोजित जनसभा और संवाद कार्यक्रम में केजरीवाल के संपर्क में आने के बाद दो दर्जन से अधिक आप नेता ने भी कुछ होम आइसोलेशन कर लिया था। जिसमें से उत्तराखंड में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल भी शामिल हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!