रायपुर

छत्‍तीसगढ़ में हवाई यात्रा पर दिखने लगा कोराेना का असर

रायपुर न्यूज़ धमाका //  कोरोना की तीसरी लहर आने के संकेत व बड़ी तेजी से बढ़ने लगे ओमिक्रोन के मामलों का असर अब हवाई यात्रा पर बी देखा जा रहा है। बीते माह भर से स्वामी विवेकानंद विमानतल से हवाई यात्रियों की आवाजाही हर सप्ताह 46 हजार से 48 हजार के बीच हो रही है। जबकि उड़ानों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई है,हालांकि 20 से 26 दिसंबर वाले हफ्ते में उड़ानों की आवाजाही भी एक फीसद घटी है।

विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 20 से 26 दिसंबर वाले हफ्ते में रायपुर विमानतल में कुल 48,066 हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई, हालांकि यात्रियों की यह आवाजाही इसके पिछले हफ्ते की तुलना में तीन फीसद अधिक है। इसके साथ ही 394 उड़ानों की आवाजाही हुई। देखा जा रहा है कि हवाई यात्रियों की आवाजाही बीते माहभर से 46 से 48 हजार के बीच ही हो रही है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में में हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

रायपुर से सूरत के लिए भी चाहिए हवाई सेवा -कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने रायपुर से सूरत के लिए भी हवाई सेवा की मांग की है। पिछले दिनों कैट द्वारा इस संबंध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र भी लिखा गया है। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि रायपुर से सूरत के लिए हवाई सेवा शुरू होने से आम नागरिकों के साथ ही व्यापारियों के लिए भी राहत भरा होगा। इससे व्यापार-उद्योग का विकास ही होगा। ट्रैवल्स कारोबारियों का भी कहना है कि रायपुर से वाराणसी व जयपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू होनी चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!