
रायपुर न्यूज़ धमाका /// पुलिस वालों के परिजन अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलित हैं। आंदोलित पुलिस वालों के परिजनों को आज थोड़ी राहत मिली। पुलिस परिवार के प्रतिनिधिमंडल से आज राज्य के नये डीजीपी अशोक जुनेजा ने मुलाक़ात की और चर्चा करते हुए उन्हें आश्वस्त किया।
PHQ में डीजीपी अशोक जुनेजा से इस मुलाक़ात के दौरान पुलिस परिवार के क़रीब 11 सदस्य बतौर प्रतिनिधि मौजूद थे। इस प्रतिनिधिमंडल ने अपनी माँगों और अब तक उन माँगों पर हासिल आश्वासनों की पूरी बात बताई।

डीजीपी अशोक जुनेजा ने प्रतिनिधिमंडल से कहा- आपकी माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार होगा। और आप सभी की मांगो को पूरा किया जाएगा।

