कोरबाछत्तीसगढ

कोरबा : कुसमुंडा गोलीकांड प्रार्थी निकला आरोपी

कोरबा न्यूज़ धमाका /// पिछले दिनों कुसमुंडा पेट्रोल पंप में हुए गोली कांड का मामला पूरी तरह फर्जी निकला. इस मामले में जो प्रार्थी हि आरोपी है. आरोपी ने राजा खान, अभिषेक सिंह और अशरफ खान को फंसाने के लिए तथाकथित गोलीकांड की पूरी योजना बनाई थी.

गोलीकांड को अंजाम देने के लिए बिलासपुर निवासी डीजल चोरी का मुख्य सरगना साजिद खान के कहने पर कोरबा के पुरानी बस्ती में रहने वाले गुंडा बदमाश गोपू पाण्डेय ने अपने साथी की मदद ली थी. जिसके साथी मुस्तकीम उर्फ मुस्सु ने सुमित चौधरी के जांघ पर गोली चलाई थी. दरअसल इस साजिश को रचने की मुख्य वजह राजा खान,अभिषेक सिंह और अशरफ खान से 20 लाख रुपए की वसूली थी.

मामला सामने आने के बाद सुमित के बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 307 और आर्म्स एक्ट का मामला कायम कर जांच शुरु कर दी थी. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि सुमित पर गोली चली ही नहीं. फॉरेंसिक एक्सपर्ट से मामले की जांच कराई गई. इतना ही नहीं और भी कई जांच किए गए जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि राजा खान,अभिषेक सिंह और अशरफ खान का इस कांड में कोई हाथ नहीं है. खदान के भीतर डीजल चोरी के अवैध कारोबार को हथियाने को लेकर यह साजिश रची गई थी. मामले में पुलिस ने सुमित चौधरी और गुंडा बदमाश गोपू पाण्डेय के साथ मुस्तकीम उर्फ मुस्सु को गिरफ्तार कर लिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!