कोरबाछत्तीसगढ

देवी पूजन से भक्तों में त्यौहार हमारे जीवन में खुशी और उल्लास 

कोरबा,न्यूज़ धमाका :-प्रप्रत्येक त्यौहार मनाने के पीछे कोई न कोई धार्मिक आस्था जुड़ी होती है। यदि हम बात करें नवरात्र के पावन पर्व का तो यहां बताना आवश्यक हो जाता है कि हिंदू धर्म में केवल नवरात्र पर्व ही ऐसा है, त्येक त्यौहार हमारे जीवन में खुशी और उल्लास लेकर आता है । जिसमें भक्तगण एवं उपासक सहित पूरे समुदाय के लोग पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करते हैं। यही नहीं पूजा आराधना के साथ ही प्रतिदिन मां दुर्गा को प्रसन्ना करने व्रत एवं उपवास भी रखते हैं ।

चैत्र नवरात्रि में मां की पूजा का अपना विशेष महत्व व स्थान है। लगभग सभी समुदाय के लोग इस पर्व में शिरकत करते हैं और श्रद्धा के साथ मानकी पूजा वा उपासना हैं । इस पर्व में प्राकृतिक सुंदरता का दृश्य देखते ही बनता है। यही माहौल इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में भी देखने को मिला। विद्यालय में मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा वा आरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मंच पर आसीन मां दुर्गा के सभी रूपों की पूजा व आरती की गई । स्कूल स्टाफ ने मंच पर मां दुर्गा के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करने विद्यालय के प्राचार्य डा. संजय गुप्ता को आमंत्रित किया, तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने मां की स्तुति की। इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर माध्यमिक स्तर एवं उच्च स्तर तक के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। विद्यार्थियों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां की पूजा और आराधना की। इस पूजन कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की शैक्षणिक समन्वयक सीमा सरकार एवं वरिष्ठ शिक्षिका रूमकी हलदर तथा निहारिका श्रीवास्तव जैन का विशेष सहयोग रहा।

इन्हीं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अनुशासित होकर पूजन के कार्यक्रम में भाग लिया । पूरा विद्यालय मां दुर्गा के स्वागत में विद्यार्थियों के साथ-साथ भक्तिमय एवं संगीतमय हो गया था। रंग-बिरंगे परिधानों में विद्यार्थी बहुत ही आकर्षक लग रहे थे। पूरे विधि विधान से मान की पूजा एवं आरती की गई। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने में विद्यालय की शैक्षणिक सह अनुशासन प्रभारी सोमा सरकार भरपूर योगदान रहा । कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

नवरात्र जीवन में सकारात्मकता का संचार करता हैः डा. गुप्ता

विद्यालय के प्राचार्य डा. संजय गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि पर्व मां दुर्गा या शक्ति स्वरूपा की उपासना का पर्व है। इस पर्व का बेसब्री से इंतजार हर कोई करता है। हर कोई अपने-अपने तरीके से मां का स्वागत करता है। मां दुर्गा की उपासना कर हम शक्ति का आह्वान करते हैं। यह उत्सव हमारे जीवन में विकारों का शमन करता है। नवरात्र हमारे जीवन में सकारात्मकता का संचार करता है। यह पर्व काम, क्रोध, मद, मोह, लोभ पर विजय पाने का संदेश देता है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!