
बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में 19 अप्रैल से होने वाली मुख्य परीक्षा की समय सारणीमें एक बार फिर बदलाव होने वाला है। परीक्षा विभाग ने मुख्य परीक्षा का समय सारिणी घोषित कर दिया था। 19 अप्रैल से शुरू होकर परीक्षा 13 जून को समाप्त होने वाली थी। कि यह परीक्षा अब 22 अप्रैल के बाद होगी। परीक्षा विभाग इसकी मुख्य वजह दीक्षा समारोह को बता रहा है।
ऐन वक्त पर राज्य सरकार ने मुख्य परीक्षा को ऑनलाइन या ब्लाइंडेड मोड पर कराने आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद परीक्षा विभाग ने कहा कि परीक्षा तय समय पर ही होगी। क्यों ना परीक्षा मोड बदला गया हो। परीक्षा विभाग में 10 दिनों के भीतर परीक्षा कार्य निपटाने का प्लान भी तैयार कर लिया।
अब अचानक 21 अप्रैल को दीक्षा समारोह की तैयारी चल रही है। ऐसे में परीक्षा विभाग अब नए प्लान पर काम कर रहा है। जिसके मुताबिक परीक्षा अप्रैल के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकती है। बता दें कि परीक्षा विभाग ने 25 मार्च को प्राचार्यो की बैठक कर अंतिम समय सारणी भी फाइनल कर लिया था। हालांकि इस दौरान अधिकांश कर्मचारियों ने परीक्षा को लेकर असहमति जताते हुए समस्या बताया था।
जिस पर एक प्रस्ताव तैयार कर विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा विभाग को अवगत भी कराया गया था। राज्य भर से प्राचार्य से मिले सुझाव के आधार पर शासन ने ऑनलाइन मोड पर परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया।
बिलासपुर से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों एवं शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ के स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा भी एक साथ होगी। मुख्य परीक्षा में लगभग 1,40,000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रवीण पांडे का कहना है कि मुख्य परीक्षा को लेकर लेकर लगभग सभी तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को अपने कॉलेज से उत्तर पुस्तिका लेनी होगी। इस वर्ष होने वाली परीक्षा में बाजार से खरीदे गए उत्तर पुस्तिका या A4 साइज कागज का इस्तेमाल नहीं होगा।

