
रायपुर न्यूज़ धमाका /// सेवा वृद्धि की मांग को लेकर पिछले 61 दिनों से आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अब तक करीब 30 लोगों की धरना स्थल पर ही तबीयत बिगड़ी, जिसमें से करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है, जिसमें से अधिकतर लोगों में टाइफाइड डेंगू मलेरिया जैसे बीमारियों का सामना करना पड़ा. कोरोना काल में अस्थायी रूप से भर्ती किए गए कोरोना योद्धाओं को चरणबद्ध तरीके से सेवा समाप्ति किए जाने से नाराज स्वास्थ्यकर्मी आंदोलन कर रहे हैं. सेवा वृद्धि की मांग को लेकर पिछले 61 दिनों से रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे हैं CM भूपेश बघेल के आदेश के बाद एक कमेटी गठित की गई थी, जिसमें एक माह के भीतर रिपोर्ट सौंपना था, जिसकी 17 अक्टूबर अंतिम तिथी थी, लेकिन आज दिनांक तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है. न ही उनसे कुछ पूछा गया, जिससे नाराज कोरोना वॉरियर्स ने मोर्चा खोल दिया है.

