जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के संभाग भर के करीब 988 रिक्त पदों के लिए भर्ती

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// बस्तर संभाग में बेरोजगार युवकों को नौकरी का अवसर तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के संभाग भर के करीब 988 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जानी है। 1 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन युवा कर सकते हैं। साथ ही 2 जनवरी को भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ’विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड’ के माध्यम से बस्तर संभाग के अंतर्गत जिले के विभिन्न विभागों में सहायक ग्रेड-3 के 234 एवं भृत्य के 754 पदों सहित कुल 988 पदों पर भर्ती किए जाने के लिए सहमति दी गई है। जिला स्तर में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर विभागवार, संवर्गवार तथा 100 बिंदुवार रोस्टर का पालन करते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से संयुक्त विज्ञापन जारी करने के लिए समय-सारणी निर्धारित किया गया है।वहीं बस्तर कमिश्नर एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष जी आर चुरेन्द्र ने संभाग के सभी जिला कलेक्टर को इसके लिए जल्द से जल्द विज्ञापन निकालने व प्रचार-प्रसार करने को कहा है। इसके अलावा यदि किसी भी व्यक्ति को इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी चाहिए हो तो कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर भी जाकर देख सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!