विदेश

चीन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है और लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमण कके मामलों ने नई चिंता बढ़ा दी है

 चीन में फिर फैला कोरोना संक्रमण, फ्लाइट व स्कूल बंद, फिर घर में कैद हुए लोग

भारत में जहां 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज लगाए जाने की सफलता की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस के जन्मदाता देश बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए चीन सरकार ने भी सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में चीन ने एक बार फिर दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है।चीन के लांझोउ क्षेत्र के लोगों से कहा गया है कि वे अपने घर से बाहर न निकलें।स्थानीय प्रशासन इस प्रकोप के लिए यात्रियों को जिम्मेदार मान रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। चीन में कई घरेलू व वैश्विक उड़ानें रद्द की जा रही हैं, साथ ही स्कूल बंद कर दिए गए हैं। चीन के कुछ शहरों में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमण चीन से फैला था। चीन के उत्तर और उत्तर पश्चिमी शहरों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिन इलाकों में संक्रमण ज्यादा फैला है, वहां पर्यटन स्थलों को भी बंद कर दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!