छतीसगढ़कोंडागांव

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या की रची साजिश, 60 हजार रुपए की सुपारी – दो आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या की रची साजिश, 60 हजार रुपए की दी सुपारी, दो आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव न्यूज धमाका – जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई की हत्या की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वकील कंवल सिंह बघेल की हत्या के लिए 60 हजार रुपए की सुपारी दी थी।

ऐसे खुला राज़

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मो. मजहर अली खान पहले से ही चोरी और अन्य मामलों में जेल जा चुका है। 20 अगस्त को चोरी के मामले में पूछताछ के दौरान जब उसका मोबाइल खंगाला गया तो उसमें राजकुमार बघेल के साथ चैट मिली। चैट से पता चला कि दोनों ने मिलकर अपने चचेरे भाई कंवल सिंह बघेल (पेशा – वकील) की हत्या की साजिश रची थी।

विवाद की पृष्ठभूमि

राजकुमार बघेल और कंवल सिंह बघेल के बीच साल 2021 से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी रंजिश में राजकुमार ने अपने भाई की हत्या कराने की योजना बनाई और इसके लिए मजहर अली को 60 हजार रुपए दिए।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी वाय. अक्षय कुमार और एएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

  • प्रार्थी कंवल सिंह बघेल की शिकायत पर थाना कोंडागांव में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
  • पर्याप्त सबूत मिलने और आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकारने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मो. मजहर अली खान पिता मो. खलील, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम दहिकोंगा, स्थाई पता केलाबाड़ी, दुर्ग।
  2. राजकुमार बघेल पिता दासु राम बघेल, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम दहिकोंगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!