रायपुरछत्तीसगढ

राहुल गांधी पर बार-बार ईडी द्वारा पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू,प्रदर्शन से पहले सभी कांग्रेसी नेता पहुंचे रायपुर के अंबेडकर चौक,कुछ ही देर में पैदल मार्च कर राज्यपाल को सौपेंगे ज्ञापन

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- दिल्ली के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में हुए लाठीचार्ज और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर बार-बार ईडी द्वारा पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन रायपुर में शुरू हो गया। प्रदर्शन से पहले सभी कांग्रेसी नेता रायपुर के अंबेडकर चौक पहुंचे। कुछ ही देर में पैदल मार्च कर राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे।

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम धरनास्‍थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ी देर में पहुचेंगे। धरना में अमितेश शुक्ला, कुलदीप जुनेजा, अनिता शर्मा, कुंवर निषाद, प्रतिमा चंद्राकर, रवि घोष, अमरजीत चांवला, सुभाष धुप्पड़, शिव ठाकुर, गिरीश दुबे, ऊधो वर्मा, रश्मि चंद्राकर सहित कांग्रेस पदाधिकारी, विधायक शामिल हैं।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर से लेकर दिल्ली तक किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस मुख्यालय के प्रदर्शन में शामिल हुए।

रायपुर में मंत्री शिव डहरिया ने राजीव भवन में पत्रकारवार्ता में कांग्रेस मुख्यालय में पुलिस के प्रवेश पर विरोध दर्ज कराया। अब कांग्रेस गुस्र्वार को केंद्र सरकार के खिलाफ ब्लाक स्तर पर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!