
रायपुर न्यूज़ धमाका ///मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ किसानों के मसले पर भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा. वहीं राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने इससे अलग तैयारी की है. उन्होंने इसके लिए ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक अलग-अलग टीमों का गठन किया है, जो प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे और जनता के बीच जाएंगे. उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक पदयात्रा निकालने की तैयारी की है.कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर 15 दिनों तक लगातार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा. कांग्रेस के तमाम राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेता, अपने-अपने क्षेत्रों में ‘पदयात्रा’ और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर विरोध जताएंगे. इन 15 दिनों के दौरान करीब सप्ताह भर तक कांग्रेस समितियां पूरे देश में अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा भी करेंगी.

