रायपुरछत्तीसगढ

बलात्कारी का समर्थन भाजपा के बेशर्मी की पराकाष्ठा:- कॉग्रेस

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- बलात्कारी ब्रम्हानंद नेताम को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों से स्पष्ट हो गया कि भाजपा 15 साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोपी के समर्थन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेताओं का आचरण बेशर्मी और असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है।

भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल बलात्कारी प्रत्याशी की गिरफ्तारी के लिये झारखंड पुलिस को चैलेंज कर रहे है चोरी ऊपर से सीना जोरी है। भाजपा ऐसे चैलेंज कर रही जैसे ब्रम्हानंद ने मासूम बच्ची के साथ दुराचार करके कोई गलत काम नहीं किया है। लेकिन बृजमोहन अग्रवाल 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार के आरोपी ब्रह्मानंद के खिलाफ निंदा के एक शब्द भी बृजमोहन के मुंह से नहीं निकला।

समूची भाजपा ब्रह्मानंद की पैरोकारी कर रही है और घटना तीन साल पुरानी होने की दुहाई दे रही क्या घटना तीन साल पुरानी हो गयी तो अपराधी को अपराध कम हो गया, उस मासूम बच्ची के साथ भाजपा नेता द्वारा की गयी हैवानियत की गंभीरता कम हो गयी है भाजपा को अपना नाम बदलकर बलात्कारी जनता पार्टी कर लेना चाहिये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के ऊपर एक 15 साल की आदिवासी बच्ची के साथ बलात्कार,सामूहिक बलात्कार दबाव पूर्वक देह व्यापार में धकेलना पॉक्सो एक्ट में अपराध दर्ज है,

भाजपा किस मुंह से उस अपराधी के पक्ष में जनता से वोट डालने की अपील करेगी छोटे-बड़े नेता जब एक बलात्कारी के पक्ष में चुनाव अभियान चलायेगी तब भाजपा का राष्ट्रीय चरित्र सामने आयेगा जिसमें भाजपा बलात्कारियों का समर्थन करती है। असल में भाजपा का चरित्र ही अपराधियों के साथ खड़ा होना और पीड़ित पक्ष को डराना धमकाना है। बेटी बचाओ का नारा लगाने वाली भाजपा बलात्कारियों को बचाने में लगी हुई है। देश में जहां भी भाजपा की सरकारें है वहां बलात्कारी को बचाने वहां के नेता सड़कों पर उतरते है।

उन्नाव, कठुआ, हाथरस में भी भाजपा नेता बलात्कारी को बचाने झंडा लेकर सड़कों पर उतरे थे। गुजरात में सजायफ्ता 11 बलात्कारियों को जेल से रिहा किया गया और भाजपा के नेता उस बलात्कारियों का स्वागत कर रहे थे उनको मिठाई खिला रहे थे रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब उनके ओएसडी ओपी गुप्ता पर नाबालिक से रेप का आरोप लगा 4 साल तक पीड़िता का एफआईआर दर्ज नहीं हुआ था।

भाजपा नेता शहनवाज हुसैन, कुलदीप सेंगर,पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्नमयानंद पर लगे बलात्कार के आरोप में भाजपा उन्हें बचाने में लगी रही प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं के समर्थन और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा बलात्कारी ब्रम्हानंद नेताम को उपचुनाव में प्रत्याशी बना कर फंस चुकी है और अपने राजनैतिक इज्जत बचाने के लिये भाजपा बलात्कारी के समर्थन में खड़ी हो गयी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!