रायपुरछत्तीसगढ

कोयला घोटाले में समीर विश्नोई और कारोबारियों को कोर्ट लेकर पहुंची ईडी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मनी लांड्रिंग और कोयला घोटाले के मामले में गिरफ्तार सुनील अग्रवाल ने जमानत याचिका पर अब से कुछ देर में सुनवाई होगी।। वहीं आईएएस समीर विश्नोई और चार अन्य भी रिमांड के लिए पेश होंगे। सभी कोर्ट पहुंच गए हैं। इनके नाम के हांके से पहले सभी को कोर्ट परिसर की पुलिस चौकी में बिठा कर रखा गया है। जहां गहमागहमी शुरू हो गई है।

इसी मामले में ईडी ने मंगलवार को बलरामपुर संयुक्त जिले के खनिज अधिकारी अवधेश बारीक को गिरफ्तार किया। इसे भी पेश किया जाएगा। वहीं धमतरी के खनिज निरीक्षक खिलावन भूआर्य को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के अनुसार बारीक को बुधवार को केवल सुनील अग्रवाल की जमानत याचिका दायर की जा रही है। दोपहर साढ़े बारह बजे विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया जाएगा। बारीक से पहले इन मामलों में आईएएस समीर विश्नोई की जमानत याचिका दो बार खारिज हो चुकी है।

कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, ट्रांसपोर्टर लक्ष्मीकांत तिवारी 11 अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी फिर से रिमांड पर लेने का आवेदन देगी। वहीं बचाव पक्ष के वकील जमानत पर रिहाई की कोशिश करेंगे। इसके लिए बारीक और खिलावन से हुई पूछताछ में कई सबूत इकठ्ठे कर लिया है। ईडी ने धमतरी के खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा से भी सोमवार को देर रात तक पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटा लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!