
शिवपुरी न्यूज़ धमाका // मध्य प्रदेश के गुना के सीएमएचओ डॉ. हेमंत गौतम की सड़क हादसे में मौत हो गई है. तड़के सुबह अमोला के पास उनकी बोलेरो कार गैस टैंकर से टकरा गई. हादसे में घायल सीएमएचओ ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि वो गुना से दतिया जा रहे थे. घना कोहरे के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है.




