रायपुर

3 जनवरी से शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन, इस उम्र के बच्चे लगवा सकेंगे कोराना का टीका

रायपुर न्यूज़ धमाका //  कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 25 दिसंबर को 15 से 18 वर्ष के बच्चों की वैक्सीनेशन करने की घोषणा की थी. बच्चों का वैक्सीनेशन 3 जनवरी से शुरू होने वाला है. वैक्सीनेशन करने के लिए राजधानी रायपुर में वैक्सीन पहुंच चुकी है. जिसके लिए   रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुके हैं.

जानकारी के अनुसार 15 से 18 साल के बच्चों टीकाकरण होना है. वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. इतना ही नहीं ज्यादा से ज्यादा बच्चों का टीकाकरण करने के लिए राज्य सरकार ने स्कूलों में 350 टीम तैयार की है. वैक्सीनेशन के लिए 4.56 लाख कोवैक्सीन की डोज रायपुर आई है.

बता दें कि 3 जनवरी से प्रदेश में वैक्सीन शुरू होने वाला है, लेकिन रायपुर समेत कई जिलों में ऑनलाइन स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है. जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!