मध्यप्रदेश

MP में CM शिवराज का फूंका गया पुतला: कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेश भर में किया प्रदर्शन

आगर मालवा न्यूज़ धमाका //  मध्यप्रदेश के कई जिलों में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया है. कांग्रेस नेताओं ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ मिलकर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार पर पिछड़ा वर्ग को भ्रमित करने का भी आरोप लगाया.

उज्जैन में युवक कांग्रेस ने देवास गेट चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. युवक कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सदन में कहा था कि 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव करवाए जाएंगे, लेकिन अपने बयान से मुकर कर शिवराज सरकार ने पंचायत चुनाव को निरस्त करा दिया है.

वहीं उमरिया के गांधी चौक पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाया. इस दौरान कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश की जनता और ओबीसी के साथ भेदभाव कर रही है.

इधर, अनूपपुर के अमरकंटक में भी यूथ कांग्रेस कमेटी ने सीएम शिवराज सिंह को पिछड़ा वर्ग विरोधी बताते हुए दीनदयाल चौक पर उनका पुतला दहन किया. कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान कहा कि बीजेपी की सरकार पिछडा वर्ग के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है. ओबीसी आरक्षण को समाप्त करने का जो दुस्साहस बीजेपी सरकार ने किया है, जिसका दुष्परिणाम निश्चित रूप आने वाले चुनाव में भाजपा को भोगना पड़ेगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!