मुंबई

इस बॉलीवुड सुपरस्टार को सांप ने काटा, फैंस जल्द ठीक होने की कर रहे दुआएं

मुंबई न्यूज़ धमाका // बॉलीवुड के दबंग खान को सांप ने काट लिया है. पनवेल स्थित फार्महाउस में 25 दिसंबर की देर रात को सलमान खान को सांप ने काटा है.

जानकारी के अनुसार सलमान खान को जहरीले सांप ने नहीं काटा है. जिससे दबंग खान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है. सांप के काटने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम महात्मा गांधी मिशन अस्पताल में भर्ती किया गया था.

अस्पताल से लौटे घर

इलाज के बाद सलमान खान आज सुबह 9 बजे वापस पनवेल स्थित फार्महाउस में आए हैं. सलमान खान की हालत खतरे से बाहर है. फिलहाल सलमान खान की हालत ठीक बताई जा रही है.

जल्द ठीक होने के लिए प्रशंसक कर रहे हैं दुआएं

सलमान खान के फैंस इस खबर के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. हालांकि फैंस के लिए ये राहत की बात है कि सलमान खतरे से बाहर हैं.

दबंग खान का कल है बर्थडे

27 दिसंबर को सलमान खान का 56वां जन्मदिन है. ऐसे में ये कहना मुश्किल होगा है कि सलमान खान ग्रैंड सेलिब्रेशन करेंगे. सलमान क्रिसमस और अपना जन्मदिन मनाने परिवार और दोस्तों के साथ अपने फार्म हाउस पहुंचे थे. फार्म हाउस पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा हुआ है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!