मध्यप्रदेश

बेरोजगारों का मेला, मास्टर डिग्रीधारी भी पहुंचे प्यून और ड्राइवर बनने, 9 पदों के लिए पहुंचे 6973 युवक

नरसिंहपुर न्यूज़ धमाका // दरअसल रसिंहपुर न्यायालय में चपरासी और ड्राइवर के 3 पदों सहित कुल 9 रिक्त पदों को भरने के लिए निकली भर्ती निकली है। इन 9 पदों के लिए 6973 युवकों ने जिले सहित अन्य जिले के युवाओं ने फार्म भरे हैं। यह चयन प्रक्रिया न्यायालय में 25 दिसंबर और 26 दिसंबर को आयोजित की गई। जिसमें करीब सात स्थान पर अभ्यार्थियों के इंटरव्यू के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए थे।

साक्षात्कार देने आए करेली निवासी अभिनंदन कौरव दो मास्टर डिग्री की है। इंग्लिश विषय से MA किया है। साथ ही M.ED किया है> बीएससी आदि अनेक डिग्रियां की हुई है। चपरासी पद के लिए इंटरव्यू देने आए हैं। प्राइवेट एवं सरकारी स्थानों पर बेरोजगारी बहुत है अन्य स्थानों पर स्थाई रूप से कार्य करने का मौका नहीं मिलता। सरकारी नौकरी में यह है कि स्थाई रूप से लंबे समय तक ही के स्थान पर कार्य करने का मौका मिलता है।

MA पास विकलांग भी पहुंचा साक्षात्कार देने – चपरासी पद के लिए साक्षात्कार के लिए विकलांग भी पीछे नहीं हैं। एक पैरों से विकलांग बेरोजगार भी साक्षात्कार देने पहुंचा। विकलांग युवक ने बताया कि मैंने MA सोशलॉजी से पढ़ाई की है। मैं यहां पर चपरासी के पद के लिए इंटरव्यू देने आया हुआ हूं। नौकरी मिल ही नहीं रही है। 2 साल कोरोनावायरस में गए 3 साल चुनाव में चले गए। नौकरी कहीं नहीं मिल रही है मजबूरी में चपरासी की नौकरी के लिए फार्म भरा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!