रायपुरछत्तीसगढ

सीएम भूपेश बघेल आज बीटीआई ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मेलन में हुए शामिल

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- रायपुर सीएम भूपेश बघेल आज यहां बीटीआई ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल हुए।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया राज्यसभा सांसद छाया वर्मा भी सम्मेलन में उपस्थित हैं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया भी सम्मेलन में उपस्थित हैं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 05 से 08 मार्च तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित मड़ई में राज्य की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी के स्टालों का भी अवलोकन किया। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला सम्मेलन में कौशल्या मातृत्व योजना की हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित कर इस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत द्वितीय पुत्री के जन्म पर महिला हितग्राहियों को एक मुश्त 5 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाते है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!